किचड भरे रास्ते से निकले को मजबूर हैं लोग | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

किचड भरे रास्ते से निकले को मजबूर हैं लोग | New India Times

धार जिला मुख्यालय से मात्र 6-7 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत माफिपुरा है जो विकासखंड तिरला के अन्तर्गत आता है। शासन – प्रशासन लाख विकास की दावे करे, किन्तु धरातल स्तर पर कुछ और ही दिखाई देता है. ऐसा ही मामला माफिपुरा मेंं दिखाई देता है। यहां पर कालु पटेल के भट्टे से डावरा अवार तक रास्ते पर किंचड ही किंचड दिखाई दे रहा है। इस रास्ते से निकलना बहुत ही कठिन काम है। यह हर बारिस के समय इस प्रकार किंचड भरे रास्ते से यहां के निवासियों को सामना करना पड़ता है, किन्तु आज तक कोई भी अधिकारी व जनप्रतिनि द्वारा इस समस्या का निराकरण नहीं किया गया। इसी तरह यहां पर शासन द्वारा नल जल योजना के तहत कार्य किया गया। किन्तु 6 महीने से नल जल योजना बंद पडी है, कोई भी अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहा है।
यहां के हालात देखकर तो एक कहावत याद आती है, कि अंधेर नगरी चौपट राजा को चरितार्थ करती यह ग्राम पंचायत है।

By nit