रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा किया गया ध्वजारोहण एवं निकाली गई रैली | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा किया गया ध्वजारोहण एवं निकाली गई रैली | New India Times

भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में रोटरी क्लब ऑफ बुरहानपुर द्वारा ध्वजारोहण के साथ भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। भारत माता की जय के नारों के साथ यह रैली जे बी कंपाउंड उद्योग नगर से शनवारा, जय स्तंभ, कमल टॉकीज एवं शहर के प्रमुख मार्गो से होकर साड़ी बाजार पर समाप्त हुई।

रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा किया गया ध्वजारोहण एवं निकाली गई रैली | New India Times

रैली में रोटरी क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली में क्लब के अध्यक्ष प्रियल जयराज जैन, कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल मुंशी, क्लब ट्रेनर प्रशांत श्रॉफ, आशु श्रॉफ, सुशील वर्मा, विशाल पटेल, अशोक रामेश्वर बागड़ी, जेपी लखोटिया,प्रवीण चापोरकर, दीपक सलूजा, सौरभ श्रॉफ, जगदीश गुप्ता, संतोष ठाकुर, रिज़वान अब्बास, हुज़ैफा हाश्मी एवं कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.