जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT;
हरदा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार पुलिस कर्मियों की तकनीकी एवं व्यावसायिक दक्षता को बढ़ाने के उद्देश्य से कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी चुनौतीपूर्ण स्थिति के समय असामाजिक तत्वों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आज पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को रॉइट कंट्रोल व्हीकल “वज्र” के चालन एवं “टीयर स्मोक लॉन्चर ” के संचालन की ट्रेनिंग दी गयी।
प्रशिक्षण में रक्षित निरीक्षक हरदा राघवेंद्र भार्गव, एमटीओ राजेश बोरासी एवं आरमोरेर दीपचंद भारती ने कर्मचारियों को ” वज्र” की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
