भोपाल शहर में एक नाली में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​भोपाल शहर में एक नाली में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी | New India Timesराजधानी भोपाल के गोविन्दपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आईएसबीटी बस स्टैंड के पास आज सुबह एक आज्ञात महिला का शव नाली में पड़ा देख कर वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आज्ञात महिला की पहचान जुटाने का प्रयास कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के आईएसबीटी बस स्टैंड स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स के पास आज सुबह लगभग 10 बजे नाले में एक आज्ञात महिला का शव वहां से गुज़र रहे लोगों को दिखाई दिया, जिसकी सुचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया हॉस्पिटल भेज दिया।

थाना गोविन्दपुरा पुलिस ने NIT संवाददाता को बताया कि महिला की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच है। फिल्हाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article