भोपाल के वार्ड 24 से पार्षद शबिस्ता आसिफ ज़की बनीं भोपाल नगर निगम नेता प्रतिपक्ष | New India Times

शेख़ नसीम, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के वार्ड 24 से पार्षद शबिस्ता आसिफ ज़की बनीं भोपाल नगर निगम नेता प्रतिपक्ष | New India Times

भोपाल के वार्ड 24 से तीन बार की कांग्रेस की वरिष्ठ पार्षद एडवोकेट शबिस्ता आसिफ ज़की को सर्व-सम्मति से पार्षद-दल का नेता चुन लिया गया। इसी के साथ शबिस्ता आसिफ ज़की भोपाल नगर-निगम की नेता प्रतिपक्ष नेता बन गई।

भोपाल नगर-निगम नेता प्रतिपक्ष के लिए शबिस्ता आसिफ ज़की के नाम के अलावा 5 बार के वरिष्ठ पार्षद मो. सगीर, मो. सरवर और वार्ड 42 से अज़ीज़-उद्दीन का नाम चल रहा था। लेकिन शबिस्ता आसिफ ज़की का नाम तय माना जा रहा था और कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व ने शबिस्ता आसिफ ज़की के नाम पर मोहर लगा दी। शबिस्ता आसिफ ज़की के नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, कांग्रेस के विजयी पार्षदों के साथ ही कार्यकर्ताओं ने शबिस्ता आसिफ ज़की को बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.