दमुआ में मुहर्रम पर्व पर 1 से 10 मुहर्रम तक लगातार चलेगा लंगर, सभी समाज के लोग यहाँ पर खा रहे हैं खाना | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ में मुहर्रम पर्व पर 1 से 10 मुहर्रम तक लगातार चलेगा लंगर, सभी समाज के लोग यहाँ पर खा रहे हैं खाना | New India Times

दमुआ में मुहर्रम पर्व के अवसर पर लगातार लंगरे आम 10 मोहर्रम तक चलाया जा रहा है। यहाँ दोपहर 2:00 बजे से रात 8:00 बजे तक सभी समाज के लोग खाना खा रहे हैं।
रात 9:00 बजे से नात शरीफ वह तकरीर का प्रोग्राम 9 मुहर्रम तक हो रहा है। जिसमें जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती दिलकश रजा साहब के अलावा बाहर से भी उलमाऐ किराम की तकरीर में इमाम हुसैन के बारे में बताया कि तलवारों के साये में नमाज अदा की है। दीने इस्लाम को ज़िन्दा रखने के लिए सजदे में सर कटा दिया है, आज़ हम उनके मानने वाले पांच वक्त भी नमाज अदा नहीं कर पा रहे हैं। हम आशिक रसूल व हुसैनी हैं तो उसका हक अदा करें। हमें पैग़ंबरे इस्लाम के तरीके पर ही जिंदगी गुजरना है। दीने इस्लाम के बारे में तफसील बताया गया। इस आयोजन में सभी समाज एवं शासन प्रशासन सहयोग प्रदान किया है जिसके लिए जामा मस्जिद के सदर हबीब वारसी कमेटी के ओहदेदार, निसार राईन, मुनव्वर राइन, शौकत राईन, मौला अली फाउंडेशन के ओहदेदार, यंग मुस्लिम कमेटी के ओहदेदार ने आभार जताया है। सभी व्यवस्था संभालने में लगे हुये हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.