नरेला विधानसभा के वार्ड 40 में स्थित अहमद अली कॉलोनी की गली न. 6-7-8-9 का क्रांकीट-रोड का निर्माण कार्य हुआ पूरा, रहवासियों ने पार्षद मसर्रत बाबू-मस्तान का जताया आभार | New India Times

शेख़ नसीम, भोपाल (मप्र), NIT:

नरेला विधानसभा के वार्ड 40 में स्थित अहमद अली कॉलोनी की गली न. 6-7-8-9 का क्रांकीट-रोड का निर्माण कार्य हुआ पूरा, रहवासियों ने पार्षद मसर्रत बाबू-मस्तान का जताया आभार | New India Times

विकास का पर्याय बन चुके वार्ड 40 के पार्षद मसर्रत बाबू-मस्तान ने शपथ-ग्रहण करने से पहले ही वार्ड में विकास-कार्य प्रारंभ कर दिए हैं।

नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 40 में स्थित अहमद अली कॉलोनी की गलियों की सड़क नर्मदा पाइप-लाइन डलने की वजह से खुदी हुई पड़ी थी जिससे गलियों में निवास कर रहे लोगो को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा था वार्ड 40 से पार्षद का चुनाव जीतने वाली मसर्रत बाबू-मस्तान ने शपथ ग्रहण करने से पहले ही लोगो की परेशानियों को देखते हुए अहमद अली कॉलोनी की गली न. 6-7-8-9 की टूटी-फूटी सड़को का निर्माण कार्य कराकर लोगो को हो रही तकलीफों से राहत दिलाई। कॉलोनी के निवासियों ने सड़क निर्माण-कार्य के लिए वार्ड 40 की पार्षद मसर्रत बाबू-मस्तान का आभार व्यक्त किया है इस मौके पर मसर्रत बाबू-मस्तान ने कहाकि वार्ड 40 में पिछले कार्यकाल में हमने 65% काम पूरे किए थे और इस बार वार्ड में 100% विकास कार्य करने का लक्ष्य है ताकि हमारा वार्ड एक विकसित और आदर्श वार्ड बने इसके लिए में लगातार प्रयास करती रहूंगी।

वार्ड में लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट-लाइटों को चालू करवाने संबधित पूछे गए सवाल पर मसर्रत बाबू-मस्तान ने कहाकि अहमद अली कॉलोनी में 9 गलियां है अभी आधी गलियों का निर्माण-कार्य पूरा हुआ है बाकी बची गलियों की सड़क का निर्माण-कार्य पूरा होने के बाद बहुत जल्द स्ट्रीट-लाइटों को भी चालू करवा दिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.