रमित शर्मा पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों के साथ किया पैदल मार्च | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

रमित शर्मा पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों के साथ किया पैदल मार्च | New India Times

पंचायत चुनाव, आगामी त्यौहारों, कावंड यात्रा एवं हर घर तिरंगा व आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रमित शर्मा पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली द्वारा जनपद शाहजहांपुर के समस्त पुलिस अधिकारी गण के साथ बैठक की गई.

रमित शर्मा पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक एस. आनंद, संजीव कुमार बाजपाई एसपी ग्रामीण, संजय कुमार बाजपाई एसपी सिटी सहित जनपद के समस्त अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी गण के साथ पंचायत चुनाव आगामी त्योहारों, कावड़ यात्रा पर शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के संबंध में गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा शासन की अपेक्षा अनुसार हर घर तिरंगा एवं आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के संबंध में आयोजित गोष्ठी में उपस्थित समस्त अधिकारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.

इसके उपरांत पुलिस महानिरीक्षक सहित पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी गण द्वारा थाना क्षेत्र सदर बाजार में भीड़भाड़ वाले इलाकों मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र आदि में पैदल मार्च कर जनता से संवाद किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.