आरपीएफ के सहायक पुलिस निरीक्षक ने बेसहारा वृद्ध महिला को किया रोटी बैंक अन्तर्गत संचालित वृद्धाश्रम के हवाले | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आरपीएफ के सहायक पुलिस निरीक्षक ने बेसहारा वृद्ध महिला को किया रोटी बैंक अन्तर्गत संचालित वृद्धाश्रम के हवाले | New India Times

बुरहानपुर रेल्वे स्टेशन पर विगत 5 दिनों से एक वृद्ध महिला जिसे अपनी स्वयं की पहचान भी बताते नहीं आ रही हैं, उसे आरपीएफ के सहायक पुलिस निरीक्षक श्री दिनेश चौधरी द्वारा रेल्वे प्लेटफार्म पर लावारिस स्थिति में मिली थी, तब से श्री चौधरी द्वारा उक्त महिला की सेवा की जा रही थी। बहुत अधिक पूछताछ में उक्त महिला अपनी पहचान नहीं बता पा रही थी। पुलिस द्वारा तलाश करने के बाद उक्त महिला का पता नहीं चल पाने पर श्री चौधरी ने श्रीराजू फड़तरे से रोटी बैंक का मोबाईल नम्बर लेकर रोटी बैंक के मैनेजर श्री संजय शिंदे से संपर्क कर उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराने पर श्री संजय शिंदे ने अपनी पत्नि के साथ रेल्वे स्टेशन पर जाकर श्री चौधरी से वृद्ध महिला को लेकर अपनी पत्नी के साथ रोटी बैंक द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में रवाना किया. इस अवसर पर श्री संजय शिंदे के बड़े भाई नरेंद्र शिंदे, श्री.राजू फड़तरे, श्री.प्रकाश सलगर, संजय शिंदे, उनकी पत्नी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर सांसद के निज सचिव नरेंद्र शिंदे ने आरपीएफ के पुलिस उप निरीक्षक श्री चौधरी की प्रशंसा करते हुए उन्हें रोटी बैंक की ओर से धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि श्री संजय शिंदे द्वारा रोटी बैंक के माध्यम से रोजाना 250 बेसहारा व्यक्तियों को नित्य ताज़ा खाना उनके घर घर जाकर देने के लिए उनकी भी प्रशंसा करते हुए उनके योगदान हेतु उन्हें भी धन्यवाद दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article