अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर | New India Times

आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ,भिंड (मप्र), NIT:

अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर | New India Times

मेहगांव भिंड रोड पर बजाज मोटरसाइकिल एजेंसी के सामने मोटरसाइकिल यूपी 92 जे 2140 से जा रहे एक व्यक्ति को किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मारी दी और मौके से फरार हो गया. सड़क पर गिरते ही युवक का सिर फट गया और लहूलुहान हो गया जिसके कारण इसकी हालत गंभीर हो गई. राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत 108 इमरजेंसी एंबुलेंस को दी. गोरमी थाना 108 के पायलेट मुरारी लाल गोस्वामी ने ईएमटी दीपक के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे युवक की गंभीर हालत को देखते हुए युवक को शीघ्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहगांव में भर्ती कराया. मेडिकल ऑफिसर शत्रुघ्न सिंह तोमर ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत गोरमी थाना 108 इमरजेंसी एंबुलेंस के द्वारा ही ग्वालियर जयारोग चिकित्सालय के लिए रेफर किया जिससे अज्ञात व्यक्ति की जान बचाई जा सके. पायलेट मुरारी लाल गोस्वामी ने बिना देरी किए अपने सहयोगी ईएमटी दीपक वर्मा के साथ अज्ञात युवक को लेकर शीघ्र ग्वालियर पहुंचे, जिससे उसका समय पर उपचार जारी हो सका. वहीं पर अब भी उसका इलाज जारी है.
मेहगांव थाना पुलिस अज्ञात युवक की जानकारी एकत्रित करने में जुटी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article