मेघनगर वार्ड नंबर 7 के निर्दलीय साफ सुथरी छवि वाले युवा उम्मीदवार सोहेल शेरानी को चुनाव चिन्ह मिला अलमारी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर वार्ड नंबर 7 के निर्दलीय साफ सुथरी छवि वाले युवा उम्मीदवार सोहेल शेरानी को चुनाव चिन्ह मिला अलमारी | New India Times

नगरी निकाय चुनाव में नगर परिषद मेघनगर वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय युवा उम्मीदवार सोहेल शेरानी को चुनाव चिन्ह अलमारी मिला है।

सोहेल शेरानी ने वार्ड नंबर 7 के वार्ड निवासियों को विश्वास दिलाया की उन्हें एक बार सेवा का मौका दें और आशिर्वाद, दुआ के साथ भारी बहुमत से विजय बनाएं। विजयी होने के बाद वार्ड की सेवा और वार्ड वासियों की मुलभुत जरूरतों को पूरा करने का विश्वास दिलाया है! उन्होंने कहा है कि अगर आपने मुझ पर विश्वास जताते हुए विजयी बनाया तो इस वार्ड को नगर का सबसे सुंदर और स्वच्छ वार्ड बनाएंगे। अगर हमने काम नहीं किया तो दूसरी बार हमें वोट मत देना!

वार्ड नंबर 7 मे हर समाज के लोग निवासरत है और सोहेल शैरानी को बतौर उम्मीदवार के रूप में वार्ड वासी पसंद भी कर रहे हैं!
वार्ड वासीयों की पहली पसंद सोहेल शेरानी निर्दलीय चुनावी दंगल में खड़ा होना निश्चित ही अन्य उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर देना है. क्योंकि सोहेल विगत कई वर्षों से लगातार वार्ड वासियों के संपर्क में होकर जमीनी स्तर पर जुड़े हुए हैं तथा वार्ड वासियों की आवश्यकताओं की पूर्ति भी करते रहे हैं।

सोहेल शेरानी ने कोरोना महामारी के समय भी सराहनीय कार्य करते हुए वार्ड ही नहीं नगर में भी खाद्य सामग्री वितरित करते हुए सेवा की है है। वही इसके अतिरिक्त वार्ड वासियों कि लिखा पढ़ी संबंधित समस्याओं को भी सहुलत के साथ पूरा किया है। सोहेल शेरानी मित्र मंडल ने वार्ड 7 के निवासियों से आग्रह किया है कि 13 जुलाई को होने वाले मतदान में चुनाव चिन्ह अलमारी पर वोट डालकर अधिक से अधिक बहुमत से सोहेल शैरानी को विजय बनाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article