निःशुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर संपन्न, डॉक्टर ख्वाजा हमीद के स्वतंत्रता आंदोलन को किया गया याद | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

निःशुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर संपन्न, डॉक्टर ख्वाजा हमीद के स्वतंत्रता आंदोलन को किया गया याद | New India Times

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता सेनानी ख्वाजा अब्दुल हमीद सिप्ला दवाई कंपनी के संस्थापक की याद में 23 जून गुरुवार को नि:शुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर का आयोजन मदरसा मोहम्मदिया में आयोजित किया गया. जिसमें मदरसा एवं क्षेत्र के 60 लोगों की नि:शुल्क ब्लड ग्रुप की जाँच शासकीय समुदायिक केंद्र के फार्मासिस्ट डी टांडेकर एवं राजेश विश्वकर्मा राजा लैब ने सफलतापूर्वक किया. ब्लड जांच के बाद शासकीय सामुदायिक केंद्र के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ रविंद्र बाथम, डॉक्टर अहफाज अखतर तथा दोनों फार्मासिस्ट का मोहम्मदिया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया.

निःशुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर संपन्न, डॉक्टर ख्वाजा हमीद के स्वतंत्रता आंदोलन को किया गया याद | New India Times

इस अवसर डॉक्टर बाथम ने सिप्ला कंपनी की सस्ती दवाइयों के उत्पादन को देश के गरीबों के लिए वरदान बताया. उद्बोधन के इसी क्रम में पूर्व एनसीसी ऑफिसर साबिर अली ने डॉक्टर ख्वाजा अब्दुल हमीद के स्वतंत्रता आंदोलन ने उनकी सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डाला. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि डॉक्टर ख्वाजा के द्वारा आजादी के पहले सिप्ला दवाई कंपनी की स्थापना करके देश को दवाई के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया. मदरसा शिक्षिका श्रीमती आलिया ने स्वतंत्रत संग्राम सेनानी डॉक्टर अब्दुल हमीद के जीवन पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में आभार प्रकट करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक जी.एस. खान में डॉक्टर ख्वाजा अब्दुल हमीद के देश प्रेम को रेखांकित किया. कार्यक्रम में आर बी कुरेशी, शकील खान, मौलाना मोहम्मद आबिद, मोहम्मद साबिर, हाफिज इमरान, मौलाना हबीबुर्रहमान, मोहम्मद मुदस्सिर, यासीन अंसारी, आयशा नसीम सिद्दीकी, सिद्दीकुनिशा, शीरीन मोहम्मद, ताहिर असलम सिद्दीकी, श्रीमती शकीला, मोहम्मद मुजम्मिल, आरिफ खान आदि अनेकों लोग उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article