यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मदीना कॉलोनी में मुन्ना खान अब्बासी के निवास पर शालिनी शर्मा ने सभी लोगों को संबोधित किया और भविष्य में उनके द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों को बताया. शालिनी शर्मा ने बताया कि समाज में व्यापक सुधार के लिए क्या-क्या कार्य किए जाने चाहिए उस पर बल दिया और कहा कि मैं पूरे तरीके से नारी उत्थान और बालक बालिकाओं की शिक्षा के लिए जो भी मेरे लायक कार्य होगा मैं करूंगी जिससे हम लोगों का शिक्षा द्वारा ही भला हो सकता है क्योंकि जागरूक इंसान ही सही तरह से सही दिशा में कार्य करता है और दूसरों का दुख दर्द समझता है जब हम लोग शिक्षित होंगे तब ही हम लोगों का पूरी तरह से विकास होगा इस अवसर पर मुन्ना खान अब्बासी ने शालिनी शर्मा शर्मा का शुक्रिया अदा किया इस अवसर पर एडवोकेट गफ्फार उद्दीन रहमान मिर्जा साहब साथ में मौजूद रहे इस अवसर पर काफी महिलाओं ने भी शालिनी शर्मा का स्वागत किया इस मौके पर अनीता सागर फखरुद्दीन अध्यापक शरीफ खान मुन्ना खान रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी मोती खान राज नारायण सागर मंजू राजू खान गुड्डू निषाद बेगम नेहा खान आदि लोग मौजूद रहे.
प्रोग्राम के अंत में मुन्ना खान अब्बासी ने सभी का आभार प्रकट किया.
