जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देशन में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अमित कुमार, अति. पुलिस उपायुक्त श्री शैलेंद्र सिंह चैहान के मार्गदर्शन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सायबर श्री अक्षय चौधरी के नेत्रत्व में भोपाल के नामी स्कूलों में बम की अफवाह भरे ईमेल भेजने वाले केस को ट्रेस की एवं जिस नाबालिग ने प्रोग्राम बनाये थे उसे ट्रेस करने में सफलता हासिल की एवं जिस अज्ञात आरोपी को प्रोग्राम बेचे थे उसकी जानकारी एकत्रित की जा रही है।
13 मई 2022 को भोपाल के डीपीएस कोलार, सेज स्कूल कोलार, सेन्ट जौसफ, आनंद विहार जैसे कई नामी स्कूलों में बम की अफवाह भरे ईमेल प्राप्त होने की सूचना पर भोपाल के थाना कोलार में अपराध दर्ज कर जांच जिला सायबर एवं क्राइम ब्रांच भोपाल को दी गई थी।
प्रकरण की गंभीरता को समझते हुए सायबर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा भेजे गये ईमेज की तकनीकी जांच में आये तथ्यों के आधार पर टीम गठित कर तमिलनाडु भेजी गई थी। तकनीकी आधार पर प्राप्त डाटा के आधार पर तमिलनाडु के सेलम में कई जगह पर तलाश उपरांत नाबालिग को ट्रेस किया एवं उससे प्रकरण की जानकारी एकत्रित की गई। अज्ञात आरोपी के बारे में जानकारी एकठ्ठा की जा रही है।
तरीका वारदात:- नाबालिग टेलिग्राम पर अपना चैनल बनाकर यूजर्स को 200 डाॅलर में बेचता था प्रोग्राम। इस प्रोग्राम को अज्ञात आरोपी ने नाबालिग से खरीदने के उपरांत भोपाल के नामी स्कूलों में बम होने की सूचना भरे करे थे ईमेल।
नोट:- सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें।
