ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर में 76 लाख के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर में 76 लाख के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन | New India Times

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विकास कार्यों का भूमि पूजन करते हुए कहा कि उपनगर ग्वालियर निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपनगर ग्वालियर व हजीरा क्षेत्र में एक भी रोड कच्ची नहीं रहेगी। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा व विद्युत से जुडे कार्यों को तेजी से कराया जा रहा है।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने मंगलवार को वार्ड क्रमांक-5 में शील नगर दीक्षित वाली गली में 6 लाख 70 हजार की लागत से बनने वाली सीसी रोड एवं वार्ड 8 चार शहर का नाका स्थित मुक्तिधाम में 76 लाख रूपये की लागत से जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर कहा कि घरों के ऊपर से निकली हाइटेंशन लाइन हटाने के कार्य का भूमि पूजन जल्द ही किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की कई कॉलोनियों को इसका लाभ मिलेगा।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर में 76 लाख के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन | New India Times

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नौनिहालों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिये सरकार प्रतिबद्ध है। उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के लिये दो सीएम राइज स्कूल बनाये जा रहे हैं, शिक्षा नगर में स्मार्ट स्कूल बनाया जा रहा है। इसके साथ ही रेशम मिल में कन्या हाई स्कूल, डीआरपी लाइन में हाई स्कूल तथा अन्य सरकारी स्कूलों में फर्नीचर व अन्य व्यवस्थायें सुव्यवस्थित की जा रही हैं।
साथ ही कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में उपनगर में बेहतर कार्य किया जा रहा है। सिविल अस्पताल बनकर तैयार है, जहां आपको जिला अस्पताल के समकक्ष सुविधायें मिलेंगीं। बहोडापुर पर 30 बेडेड अस्पताल बनने जा रहा है। साथ ही गेंडे वाली सडक के उप स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन किया जा रहा है। इसके साथ ही बिरला नगर प्रसूतिग्रह को 50 बेडेड बनाया जा रहा है, जिसमें बच्चों के लिये एसएनसीयू यूनिट भी बनाई जा रही है, जिससे क्षेत्र के नवजातों को जेएएच या जिला अस्पताल नहीं जाना पडेगा।
इस अवसर पर श्री प्रयाग तोमर, श्री बृजमोहन शर्मा, डॉ. पिपरिया, श्री वेदप्रकाश शिवहरे, श्री धर्मवीर राठौर, श्री अरविंद राय, श्री जगदीश शर्मा, श्री योगेन्द्र तोमर, श्री आरके गुप्ता, श्रीमती शकुंतला परिहार, श्री मेहरवान सिंह छारी, श्री मुलायम सिंह यादव व श्री चंदन राय सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.