भाजपा पूर्व विधायक रसाल सिंह ने गाँव-गाँव पहुंचकर किया शोक व्यक्त | New India Times

अर्पित गुप्ता, भिंड (मध्यप्रदेश ), NIT; ​भाजपा पूर्व विधायक रसाल सिंह ने गाँव-गाँव पहुंचकर किया शोक व्यक्त | New India Timesभाजपा के पूर्व लहार विधायक रसाल सिंह ने आज दबोह क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर शोक व्यक्त किया और कहा कि मैं तो जनता का सेवक हूँ, सदैव जनता के साथ रहूँगा चाहे वह दुःख की घड़ी हो या सुख की। मैं क्षेत्र की जनता के लिए सदैव तत्पर हूँ और हमेशा रहूंगा,  इसी के साथ रसाल सिंह ने ग्राम अंधियारी में चरण सिंह सरपंच के दादा जी नारायण दास चौधरी, ग्राम बेलमा में भाजपा नेता अजीत दुबे के चाचा जी रमेश दुबे, ग्राम खूजा में धाकड़ परिवार, ग्राम परा में गुर्जर परिवार व् आलमपुर में कॉंग्रेस के वरिष्ट नेता राधेश्याम तीतविलासि के यहाँ पहुंचकर शोक संवेदना  व्यक्त की। इस दौरान उनके साथ पूर्व मण्डल अध्यक्ष कप्तान सिंह कौरब, पूर्व जिला मंत्री जितेंद्र भास्कर, पूर्व महामन्त्री अरविन्द गुप्ता(छोटू नेता), कैलाश मढ़या, सिद्धार्थ भास्कर, कोकसिंह चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.