अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
आम आदमी पार्टी की परिवर्तन रैली ने बीजेपी के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। बीजेपी नेता घबराहट में बयान दे खुद ही फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं।
आम आदमी पार्टी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि भोपाल में हुई अरविंद केजरीवाल की परिवर्तन रैली के बाद भाजपा बुरी तरह से घबरा रही है और बौखलाहट में उल्टी सीधी बयानबाज़ी कर रही है। अनिल माधव दवे के आम आदमी पार्टी को बेबी बॉय के बयान पर प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल ने कहा कि अनिल माधव दवे को याद रखना चाहिये कि इसी आम आदमी पार्टी ने भाजपा का दिल्ली में सफाया कर दिया था और विधान सभा में उन्हें 70 में से मात्र 3 सीट पर समेट दिया था। भाजपा के एक अन्य विधयाक का अरविन्द केजरीवाल को नालायक कहना दर्शाता है कि भाजपा किस कदर घमंड में चूर है और यही घमंड मध्य प्रदेश में भी भाजपा का हाल दिल्ली जैसा कर देगा और 2018 में आम आदमी पार्टी की सरकार मध्य प्रदेश में बनेगी।
बीजेपी लीडर अपने बयान में भले ही आम आदमी पार्टी का मजाक उडा रहे हों लेकिन आप की परिवर्तन रैली ने उन्हें तशवीश में जरूर मुब्तिला कर दिया है और उन्हें बीजेपी के किल “मध्यप्रदेश” में सेंध लगती हुई दिखाई दे रही है।
