स्कूल पर हुए पथराव में छात्र घायल | New India Times

संदीप शुक्ला, शिवपुरी, NIT; ​स्कूल पर हुए पथराव में छात्र घायल | New India Timesशिवपुरी लिंक रोड़ स्थित रेडियेंट स्कूल में लोकल होलीडे के दिन संचालित कर जिला प्रशासन के आदेश को धता बताया गया। उस दौरान स्कूल में हुए पथराव में घायल छात्र को गंभीर चोट आई है। घायल छात्र को खेरापति नगर स्थित अपोलो हॉस्पिटल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। विद्यालय प्रशासन ने छात्र की अभी तक कोई सुध नहीं ली है।लोगों ने मांग की है कि जो स्कूल इस प्रकार जिला प्रशासन के आदेश नहीं मानते हैं इन स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिये, ताकि स्कूल जिला प्रशासन के आदेशों की अनदेखी न कर सकें।

By nit