दमुआ में मनाया गया लाडली लक्ष्मी बेटी उत्सव, सीधा प्रसारण में मामा ने भांजियों के नई उड़ान के लिए लांच की लाड़ली लक्ष्मी 02 | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ में मनाया गया लाडली लक्ष्मी बेटी उत्सव, सीधा प्रसारण में मामा ने भांजियों के नई उड़ान के लिए लांच की लाड़ली लक्ष्मी 02 | New India Times

बालिका जन्म के प्रति सकारात्मक सोच, लिंगानुपात में सुधार, बालिकाओं की शैक्षिक स्थिति एवं स्वास्थ्य में सुधार तथा उनके अच्छे भविष्य की नींव रखने के उद्देश्य से से मध्यप्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना लागू की गई है। तब से लगातार इस योजना का प्रचार प्रसार कर मामा की भांजियों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। रविवार शाम नगर पालिका दमुआ के प्रागण में लाड़ली लक्ष्मी योजना का उत्सव लड्डू खिला कर लाड़ली लक्ष्मी योजना का नया स्वरूप लक्ष्मी योजना 02 के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का लाइव प्रसारण किया गया। जिसमें लाडली लक्ष्मी योजना 02 लांच की गई जिसमें लाड़ली लक्ष्मी बेटी को नई उड़ान का अवसर उपलब्ध शिवराज सरकार करेगी, कलेक्टर, डॉक्टर, इन्जिनियरिंग पढ़ाई-लिखाई की फीस शिवराज सरकार देगी। इस योजना में बेटियों को उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित करने वाली योजना बनाई गई।

दमुआ में मनाया गया लाडली लक्ष्मी बेटी उत्सव, सीधा प्रसारण में मामा ने भांजियों के नई उड़ान के लिए लांच की लाड़ली लक्ष्मी 02 | New India Times

मदर्स डे पर अपने भाइयों से मामा ने अपने माता पिता की सेवा व सम्मान करने, उच्च शिक्षा के लिए मेहनत करने का आह्वान किया और आशिर्वाद दिया कि मेरी भांजी बहुत तरक्की करें। एप लांच हुआ जिसे सब भांजी मामा से संपर्क कर सकती हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 2 मई से 12 मई तक हर साल लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया जाएगा। जिस तरह दमुआ में मदरर्स डे के दिन माॅ और बेटी को तीन घण्टे शाम 05 बजे से रात 08 बजे तक सिर्फ पानी पिला कर विदा किया, जबकि इस आयोजन में शामिल नगरपालिका एवं महिला एवं बाल विकास विभाग दोनों ने मिलकर आयोजन किया. जब आयोजन में विलम्ब की सूचना मिलने के बाद मामा की भांजियों के लिए नाश्ता व बिस्कुट का इन्तेज़ाम करना चाहिए था। किन्तु जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। लाभार्थियों को बे वजह समय खराब करना है।
पूरे प्रदेश के लिए इस तरह के आयोजन में करोड़ों की राशि व्यव होती है।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार पूर्णिमा खण्डाइत, सीएमओ डीपी खांडेकर, परियोजना अधिकारी प्रिन्स साहू, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गुलबाके, उपाध्यक्ष गंगाधर बारस्कर, मंडल अध्यक्ष मोनू साहू, योगेश साहू, बबुआ कश्यप, सभी पार्षद, सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सहित सभी नपा कर्मचारियों एवं लाड़ली लक्ष्मी बेटी व उनके माता पिता की उपस्थिति रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.