अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कलर्स टीवी पर लोकप्रिय डांस रियलिटी कार्यक्रम डांस दीवाने में डांस दीवाने जूनियर्स 2022 में 4 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए एक स्वतंत्र रियलिटी शो आयोजित किया गया था। जिसमें डांस दीवाने जूनियर्स में भोपाल की बेटी प्रियांशी कनर्जी ने टाॅप 15 में शामिल होकर पूरे देश में मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है।
आपको बताते चलें कि डांस दिवाने जूनियर्स शो में भोपाल से सिर्फ बेटी प्रियांशी कनर्जी को पर्फार्मेंस का मौका मिला था। प्रियांशी कनर्जी भोपाल के शाहजहांनाबाद क्षेत्र के कबीट पुरा निवासी दीपक कनर्जी की बेटी हैं।
बेटी प्रियांशी कनर्जी के पिता दीपक कनर्जी ने मीडिया से चर्चा करते हुऐ कहा कि डांस दिवाने जूनियर्स रियलिटी शो में प्रतिभाशाली जूनियर प्रतियोगी अपने नृत्य कौशल का प्रदर्शन करते हैं और निर्णायकों को प्रभावित करने एवं प्रतिष्ठित ख़िताब जीतने के लिए विभिन्न शैलियों का उपयोग करते हैं जिसमें मेरी बेटी प्रियांशी कनर्जी को परफार्मेंस करने का मौका मिला। इस प्रोग्राम में मेरी बेटी को टाॅप 15 में शामिल किया गया जो कि मेरे पूरे परिवार के लिये गौरव के पल हैं।
दीपक कनर्जी ने कहा कि मेरी बेटी प्रियांशी कनर्जी ने डांस में अपनी प्रतिभा को निखारने के लिये दिन-रात मेहनत की थी जिसके फलस्वरूप उसको इतनी छोटी सी उम्र में पूरे परिवार के साथ साथ मध्यप्रदेश का नाम भी रोशन किया यह मेरे और मेरे पूरे परिवार के लिये बहुत गर्व की बात है।
इस कार्यक्रम की मेजबानी नीतू कपूर, नोरा फतेही और मर्जी पेस्टनजी कर रहे हैं।
