आदिवासी समाज द्वारा घर जलकर हुए ख़ाक परिवार को सौंपे गये घर में उपयोगी बर्तन एवं खाद्य सामग्री गेहूं | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

आदिवासी समाज द्वारा घर जलकर हुए ख़ाक परिवार को सौंपे गये घर में उपयोगी बर्तन एवं खाद्य सामग्री गेहूं | New India Times

उमरबन के ग्राम पंचायत पिपल्या मोटा के गांव सावलाखेड़ी में अज्ञात कारणों से घर में आग लगकर पूरा मकान ख़ाक हो गया वहीं, एक गाय भी आग की चपेट में आकर उसकी मृत्यु हो गई। पीड़ित रूपसिंह पिता नाथू भील का मकान जलकर पूरी तरह से जल कर ख़ाक हो गया वही घर में खाने की सबकुछ सामग्री जलकर ख़ाक हो गई। आदिवासी समाज द्वारा पीड़ित परिवार को जनसहयोग से घर में खाद्य पदार्थों उपयोगी हेतु लगभग 20 बर्तन दिए गए। एवं राशन हेतु गेहूं की मदद की गई। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता विजय चोपड़ा द्वारा प्रशासनिक अधिकारी मनावर अनुविभागीय अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह रावत से मौके पर से ही फ़ोन पर चर्चा कर शीघ्र शासन द्वारा नियमानुसार राहत राशि और उपयोगी सामग्री मुहैया करवाने की मांग की। एसडीएम महोदय द्वारा आश्वासन दिया शीघ्र विवेचना में लेकर पीड़ित परिवार को सहयोग पात्रता अनुसार किया जावेगा। आदिवासी समाज द्वारा जन सहयोग उपयोगी सामग्री परिजन को उनके निवास पर जाकर सौंपी। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता विजय चोपड़ा, सुखराम परमार, धर्मेंद्र भूरिया, बद्री परमार, गब्बू सिंह डावर, गंगाराम वास्केल, मयाराम परमार, करण बामनिया, विपिन पाल, गोविंद पटेल, मोहन बामनिया, गिरधारी झणीया, रामू डावर, कमल पटेल नारायण, सोहन परमार आदि समाज बंधु उपस्थित हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.