खकरिया ग्राम पंचायत में नाले पर अतिक्रमण का मामला, शिकायतकर्ता महिला पर भी आधा एकड़ भूमि कब्जे का आरोप, कार्रवाई पर उठे सवाल | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

खकरिया ग्राम पंचायत में नाले पर अतिक्रमण का मामला, शिकायतकर्ता महिला पर भी आधा एकड़ भूमि कब्जे का आरोप, कार्रवाई पर उठे सवाल | New India Times

सागर जिले की देवरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खकरिया में नाले पर अतिक्रमण का मामला लगातार चर्चा में है। खास बात यह है कि बार-बार शिकायत करने वाली महिला पर ही नाले की सरकारी भूमि पर करीब आधा एकड़ अतिक्रमण करने का आरोप सामने आया है।

खकरिया ग्राम पंचायत में नाले पर अतिक्रमण का मामला, शिकायतकर्ता महिला पर भी आधा एकड़ भूमि कब्जे का आरोप, कार्रवाई पर उठे सवाल | New India Times

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत खकरिया में पूरे गांव के जल निकास के लिए एक अस्थायी नाला बना हुआ है, जिसकी चौड़ाई लगभग 40 फीट बताई गई है। यह नाला शुरुआती बिंदु से लेकर अंतिम छोर तक फैला हुआ है, जिस पर कई लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। इस संबंध में प्रशासनिक स्तर पर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।

मामला तब और चौंकाने वाला हो गया जब यह सामने आया कि अतिक्रमण करने वाली महिला सविता पति राजेश कुर्मी, पटवारी रिकॉर्ड के अनुसार, करीब आधा एकड़ नाले की सरकारी भूमि पर कब्जा किए हुए हैं। यही महिला ग्राम निवासी मुकेश कुर्मी के खिलाफ तहसीलदार, एसडीएम और कलेक्टर तक अतिक्रमण की लिखित शिकायत कर चुकी हैं।

सागर कलेक्टर और एसडीएम के आदेश पर गुरुवार को नायाब तहसीलदार चंद्रभान दीवान पटवारी दल और पुलिस बल के साथ ग्राम पंचायत खकरिया पहुंचे। कार्रवाई के दौरान पाया गया कि नाले पर करीब 5 से 6 लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। मुकेश कुर्मी के खिलाफ सीमांकन के आधार पर नोटिस भी जारी किए गए थे।

हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई केवल मुकेश कुर्मी के खिलाफ ही की गई, जबकि अन्य अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने इसे द्वेषपूर्ण (पक्षपातपूर्ण) कार्रवाई बताया है।

मुकेश कुर्मी का कहना है कि वर्ष 1985 में उनकी भूमि का रकबा अधिक था, जिसे 2024 में रिकॉर्ड में हेरफेर कर निजी रकबा कम कर दिया गया और कुछ भूमि नाले के रूप में सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कर दी गई। उनका दावा है कि यह मामला सिविल कोर्ट देवरी में विचाराधीन है, इसके बावजूद राजस्व अधिकारियों ने कोर्ट की अवहेलना करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

उन्होंने यह भी बताया कि उनके अभिलेख सुधार का मामला नायाब तहसीलदार के समक्ष विचाराधीन है और पहले उनका रकबा 2 हेक्टेयर 83 आर था, जो अब घटकर 2.75 हेक्टेयर हो गया है। उनका सवाल है कि शेष भूमि कहां गई, इस पर कोई जांच नहीं की गई।

अधिकारियों का पक्ष

नायाब तहसीलदार चंद्रभान दीवान ने बताया कि ग्राम पंचायत को नाले पर अतिक्रमण हटाने के संबंध में पत्र भेजा गया है। पटवारी रिकॉर्ड के अनुसार, पूरे नाले पर करीब 5 से 6 लोग अतिक्रमण करते पाए गए हैं। जिस दिन ग्राम पंचायत अतिक्रमण हटाएगी, उस दिन राजस्व विभाग और पुलिस विभाग का बल सहयोग करेगा।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत खकरिया में नाले पर अतिक्रमण को लेकर सविता कुर्मी द्वारा एसडीएम को शिकायत की गई थी, जिसके बाद सीमांकन कर चार लोगों को नोटिस जारी किए गए थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.