कलश शोभायात्रा के दौरान डीजे वाहन में लोहे के पाइप में लगा झंडा हाईटेंशन लाइन से टकरा, कई लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कलश शोभायात्रा के दौरान डीजे वाहन में लोहे के पाइप में लगा झंडा हाईटेंशन लाइन से टकरा, कई लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर | New India Times

छिंदवाड़ा में रामनवमी के मौके पर निकल रहे जुलूस में बड़ा हादसा हो गया। डीजे वाहन में लोहे के पाइप में लगा झंडा हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। जिससे डीजे वाहन में करंट फैल गया और ब्लास्ट होने से आग लग गई, हादसे में कुछ लोग झुलस गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल से नागपुर रेफर किया गया है।

रामनवमी के अवसर पर हिंदू उत्सव समिति की ओर से जुलूस निकाला जा रहा था जिसमें सैकड़ों लोग मौजूद थे। डीजे की धुन पर सभी नाचते हुए जा रहे थे। इसी दौरान जुलूस जब चार फाटक ओवरब्रिज के पास से गुजरा, डीजे वाहन में लोहे की रॉड में लगा झंडा हाईटेंशन लाइन से टकराने से जुलूस में चल रहे कुछ लोग झुलस गए.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article