मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव शहर के रेलवे गेट बंद होते ही वाहन चालकों का आवागमन बड़ी तादाद में रहता है लेकिन अक्सर देखने में आ रहा है कि गर्मी की तपिश के कारण लोग खड़े नहीं हो पा रहे हैं और सब्र का बांध टूटते ही जान जोखिम में डालकर पुलिया के नीचे से आवागमन कर रहे हैं. पुलिया बारिश के बाद से ही जर्जर अवस्था में तब्दील हो चुकी है, पूर्व में नगर पालिका द्वारा उचित व्यवस्था पुलिया के नीचे से आवागमन करने के लिए बनाई गई थी लेकिन आप बड़े बड़े गड्ढे होने के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं फिर भी ध्यान देकर उचित व्यवस्था या पुलिया को बंद नहीं किया जा रहा है जिसके कारण पूर्व में भी बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी है जिम्मेदारों को रेल विभाग के ध्यान देने की जरूरत है जिससे कि पुलिया का रास्ता बंद कर लोगों का आना जाना वहां से पूर्णता बंद कर किया जाए जिससे कि किसी प्रकार की दुर्घटना निर्मित ना हो।
