सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए कर रही है कार्य: डॉ. मिश्र. गृह मंत्री ने ग्राम कटीली में 47 लाख 39 हजार की नलजल योजना का किया लोकार्पण | New India Times

गुलशन परुथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए कर रही है कार्य: डॉ. मिश्र. गृह मंत्री ने ग्राम कटीली में 47 लाख 39 हजार की नलजल योजना का किया लोकार्पण | New India Times

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि मध्यप्रदेश में गांव, गरीब किसान एवं मजदूर की सरकार है। राज्य सरकार ने सभी वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित किए गए हैं।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने उक्ताश्य के विचार जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान रविवार को ग्राम कटीली में जल जीवन मिशन के तहत् 47 लाख 39 हजार की लागत से निर्मित रेट्रो फिटिंग नल जल योजना के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने ग्रामीणों को 47 लाख 39 लाख लागत की नवनिर्मित नलजयोजना की बधाई देते हुए गांव के विकास एवं उत्थान के लिए निर्माण एवं विकास कार्यो की सौगाते दी। गृह मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि गांव में सती माता मंदिर में हैण्ड़पंप, शांतिधाम में हैण्डपंप लगाने के साथ गांव के आजादपुर मोहल्ले एवं कासवदेव समाज के मोहल्ले में पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया जायेगा।
गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर अर्थात सर्वहारा वर्ग की सरकार है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार सभी वर्गो के कल्याण एवं उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के पूर्व जो सरकार रही ंउसने कभी भी गांव, गरीब, किसान एवं मजदूर की चिन्ता नहीं की। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जो कहा वह करके दिखाया। उन्होंने जनता के हित एवं कल्याण के लिए अनेको निर्णय लिये। किसानों की उपज का वाजिब दाम मिले इसक लिए उपज के समर्थन मूल्य में वृद्धि कर प्रदेश के किसानों द्वारा पैदा किये जाने वाले गेंहॅॅू एवं चावल को विदेशोें मे निर्यात करने की व्यवस्था की है। जिससे किसानों को गेंहॅॅू, चावल के अच्छे दाम मिल सकेंगे।

गृह मंत्री ने कहा कि कोरोना के लॉकडाऊन के दौरान हमारी सरकार ने गरीबो को घर-घर जाकर निःशुल्क गंेहॅू, चावल एवं रोजमर्रा की वस्तुएं प्रदाय की। इस आपदा की घड़ी में किसी भी दल द्वार गरीबों की सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में दतिया में चिकित्सा सुविधा, मेडीकल ऑक्सीजन, रेमडेसीवर इंजेक्शन एवं विस्तरों की कोई कमी नहीं होने दी। बल्कि बाहर से आने वाले मरीज उपचार उपरांत स्वस्थ्य होकर अपने घर वापस गए। एक समय था कि दतिया के लोग ट्रेन पकड़ने झांसी जाते थे। लेकिन आज परिस्थितयां बदल गई है आज दतिया में व्हीआईपी ट्रेन नहीं बल्कि प्लेन पकड़ने दतिया आ रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दस्यु गिरोहों को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है।

गृह मंत्री ने कहा कि आगे कहा कि 4 मई को माँ पीताम्बरा की जयंती ”दतिया गौरव दिवस” के रूप में मनाई जा रही है। इस दिन माँ पीताम्बरा रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण कर नागरिकों को आर्शीवाद प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि माँ पीताम्बरा के रथ को एक तरफ से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में खीचा जायेगा। जबकि दूसरी तरफ का नेतृत्व ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे करेंगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article