परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी के बायपास रोड स्थित अमन श्री पैलेस गार्डन में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने अपना इलाज कराया।
मिली जानकारी के अनुसार फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस के सौजन्य से नेत्रम आई फाउंडेशन दिल्ली के द्वारा इस शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत देवरी की अध्यक्ष आंचल आठ्या, देवरी थाना प्रभारी आशीष शर्मा, डाक्टर अंशुल जैन एवं अंजली यादव रही कार्यक्रम के शुरूआत दीप प्रज्वलित कर की गई।

इस शिविर में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ों महिलाएं पहुंची जहां महिलाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस शिविर में सामान्य जांच, स्त्री ऱोग जांच, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जांच हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गई एवं निःशुल्क दवाईयों का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत की अध्यक्ष आंचल आठ्या ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को कम ब्याज पर श्रृण उपलब्ध कराने का काम इस संस्था के द्वारा किया जाता है।और आज इनकी संस्था के सहयोग से निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया जो सराहनीय कार्य है। शिविर में दो सौ से अधिक महिलाएं एवं बच्चे लाभन्वित हुए।
शिविर के दौरान फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस के स्टेट हेड मयंक भटेले, नेत्रम आई फाउंडेशन दिल्ली की तरफ से सुमन कुमार सिंह, सुनील आर्य, पीयूष चुनारकर, प्रभात लोधी सहित देवरी का सभी स्टाफ मौजूद रहा।
