विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय इंटर हाउस टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता के प्रथम दिवस ब्लू, रेड, ग्रीन और येलो हाउस के खिलाड़ियों के बीच प्रथम चरण के मुकाबले खेले गए। बालकों के जूनियर वर्ग में पहला मुकाबला येलो हाउस के आयुष और ब्लू हाउस के अथर्व के बीच खेला गया, जिसमें येलो हाउस के आयुष ने 11-8 और 11-9 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के दूसरे चरण में प्रवेश किया।
इसके अलावा रेड हाउस के सिद्धार्थ ने येलो हाउस के राजा को 11-04, 7-11 और 11-08 से, रेड हाउस के पर्जन्य ने ब्लू हाउस के मोहित को 11-05, 7-11 और 13-11 से, रेड हाउस के वेदांश ने ग्रीन हाउस के गितेश को 11-06 और 11-09 से तथा रेड हाउस के नीरव ने ब्लू हाउस के नमन को 11-09 और 13-11 से हराकर द्वितीय चरण में प्रवेश किया।
बालकों के सब-जूनियर वर्ग में ब्लू हाउस के अविराज ने येलो हाउस के शौर्य को 11-09, 12-14 और 11-09 से, ब्लू हाउस के कार्तिक ने रेड हाउस के अरनव को 11-07 और 11-05 से, ब्लू हाउस के प्रतीक ने ग्रीन हाउस के जुनैद को 11-04 और 11-06 से तथा ब्लू हाउस के अयान ने रेड हाउस के नक्श को 11-07, 08-11 और 11-09 से हराकर द्वितीय चरण में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में यशराघव, अवि, आरव, अनंत, उत्कर्ष, जुनैद, हुसैन, रुद्र, उज्ज्वल, हिमांशु, अर्पित, लक्ष्य, हर्ष, अंश, रहमान आदि विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले अगले दिन खेले जाएंगे। इस अवसर पर राजीव, अजीत, अक्षय, बबलेश, सूरज, हनित, गौरव, कृष्ण, इमरान, ज्योति, सुमन, निधि आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

