मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी डूंगरिया चौकी रमेश दुबे द्वारा अपनी सक्रियता सूझबूझ से 20 पाव अंग्रेजी शराब थैले में लेकर जा रहे आरोपी निलेश पिता शिवलाल उईके उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत डूंगरिया को धर दबोचा. थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा के मार्गदर्शन में एएसआई रमेश दुबे द्वारा धरपकड़ की लगातार कार्यवाही की जा रही है. पुलिस द्वारा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही से हड़कंप का माहौल है. अवैध गतिविधियों पर पुलिस द्वारा अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है. इसी क्रम में डूंगरिया चौकी प्रभारी द्वारा शराब लेकर जा रहे आरोपी को धर पकड़ कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. लगातार पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप का माहौल हो गया है पुलिस द्वारा लगातार शराब माफियाओं पर कार्रवाई की जा रही है।
