मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

भारतरत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर गुरुवार को यवतमाल जिला समाचार पत्र विक्रेता कल्याणकारी संस्था की ओर से भारतीय समाचार पत्र विक्रेता दिवस और वाचन प्रेरणा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक स्व. वसंतराव नाईक किसान भवन के वाहनतल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. कलाम और माता सरस्वती की प्रतिमाओं का पूजन कर वाचन संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष श्रीराम खत्री, सचिव किरण कोरडे और कोषाध्यक्ष प्रवीण आगलावे द्वारा डॉ. कलाम एवं माता सरस्वती की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद संस्था के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और समाचार पत्रों के प्रमुख एजेंटों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किया।
इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ विक्रेता सदस्यों राजूभाऊ गुज्जलवार, राजेश काळे, श्रीपादजी तोटे और शिवशंकर चावरे के साथ दैनिक लोकदूत के पत्रकार अशोकभाऊ गोडबे का पुष्प देकर सम्मान किया गया। वहीं, दैनिक लोकमत और दैनिक सकाळ की ओर से समाचार पत्र विक्रेताओं को पुष्प एवं पेड़े वितरित कर शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष राजू हनवते, सचिन कदम, सलाहकार कस्तुरचंदजी सेठिया, प्रचार प्रमुख राजू भलावी, कार्यकारिणी सदस्य अशोक शिंदे, धर्मेंद्र मुनोत और प्रभाकर वडे सहित विभिन्न समाचार पत्रों के प्रतिनिधि एवं एजेंट उपस्थित रहे। इनमें दैनिक तरुणभारत के मुख्य एजेंट अविनाश पांडे, दैनिक देशोन्नति के मुख्य एजेंट मनीष अहिर, दैनिक दिव्य मराठी के मुख्य एजेंट कमलनयन कोठारी और दैनिक लोकमत के यवतमाल जिला सर्कुलेशन विभाग प्रमुख राजूभाऊ कळसकर शामिल थे। इनके अलावा संदीप रामापुरे, राजेंद्र डाखोरे, संतोष पाठक, संजीव बावीस्कर, रवींद्र चव्हाण, मधुकर पथ्ये, अनिल कोसुरकर, अक्षय डेहनकर, प्रभाकर बोरखडे, अजय उईके और संतोष शिरभाते ने भी सहभागिता की।
दैनिक सकाळ के भोयर, शार्दुल ठाकुर, दैनिक भास्कर के आसिफ शेख, सिटी एक्सप्रेस के राहुल वासनिक, सायरन के गौतम गायकवाड और दैनिक पुण्यनगरी के वितरण प्रबंधक नंदकुमार गोगटे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। दैनिक लोकदूत के संपादक संजयभाऊ आकोलकर ने चाय-नाश्ते की व्यवस्था की, जबकि यवतमाल नगर परिषद के गुटनेता एवं नगरसेवक नीरज वाघमारे ने कार्यक्रम के बैनर के लिए सहयोग दिया।
कार्यक्रम की सफलता के लिए संस्था की कार्यकारिणी और समाचार पत्र विक्रेता सदस्यों ने योगदान दिया। इस अवसर पर समाचार पत्र विक्रेताओं की सामाजिक भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा गया कि वे देश-दुनिया की खबरें जन-जन तक पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी मेहनत से समाचार पत्र समय पर पाठकों तक पहुंचते हैं। इसके साथ ही वे समाज में पढ़ने की आदत विकसित करने और वाचन संस्कृति को मजबूत बनाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

