मक्का की रुबात में जगह के लिए 17 अक्टूबर को होगा ड्रॉ, VIP कोटे के बिना सभी 210 हाजियों को जगह देने की उठी मांग | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

वर्ष 2027 में हज यात्रा पर जाने वाले भोपाल, सीहोर और रायसेन ज़िले के हाजियों के लिए मक्का की रुबात में जगह आवंटित करने के उद्देश्य से 17 अक्टूबर 2026 को ड्रॉ निकाला जाएगा। यह ड्रॉ सुबह 10 बजे कोहेफिजा स्थित सूफिया मस्जिद में आयोजित होगा।

इस संबंध में टीम परवाज़ ने मांग रखी है कि रुबात में जगह आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। टीम की मांग है कि ड्रॉ में किसी भी प्रकार की VIP सीट या विशेष कोटा नहीं रखा जाए, बल्कि सभी 210 हाजियों को रुबात में जगह उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए। इसके साथ ही 50 हाजियों की वेटिंग लिस्ट भी जारी की जाए, ताकि प्रतीक्षा कर रहे हाजियों को भी अवसर मिल सके।

टीम परवाज़ ने भोपाल, सीहोर और रायसेन के सभी संबंधित हाजियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर सूफिया मस्जिद, कोहेफिजा पहुंचें और अपनी मौजूदगी में, अपने हाथों से ड्रॉ निकलवाकर प्रक्रिया में भाग लें।

टीम का कहना है कि रुबात में जगह आवंटन की प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए, जिसमें सभी हाजियों को समान अवसर मिले और किसी भी व्यक्ति को विशेष प्राथमिकता न दी जाए। हाजियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस प्रक्रिया में शामिल हों।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.