पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के गृह ग्राम चीनौर पहुँचकर उनके स्व. पिताश्री ठा. बलवंत सिंह जू पवैया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्ण नमन किया।
स्व. बलवंत सिंह जी पवैया की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर लघु उद्योग विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती इमरती देवी, बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल गोयल, पिछड़ा वर्ग तथा अल्प संख्यक वित्त विकास निगम के उपाध्यक्ष राव अजय प्रताप सिंह यादव, श्कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा जी तथा भगवानदास सबनानी,पूर्व विधायक गण मुकेश चौधरी, जीतू जिराती, रमेश अग्रवाल, मदन कुशवाह व रामबरन सिंह गुर्जर, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर कमल माखीजानी व ग्रामीण कौशल शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण श्रद्धा-सुमन अर्पित करने पहुँचे थे।
संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने भी स्व. बलवंत सिंह जू पवैया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
