विद्युत मीटर खराब बताकर ठगी करने वाली दो लोग हुए गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

विद्युत मीटर खराब बताकर ठगी करने वाली दो लोग हुए गिरफ्तार | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में तीन युवकों द्वारा ठगी करने का मामला प्रकाश में आते ही रवि कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना राम चंद्र मिशन ने ऐक्शन लेते हुए दो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा.

आपको बताते चलें कि थाना राम चंद्र मिशन क्षेत्र में तीन युवक मोहल्ला सराय कार्य में विद्युत विभाग का कर्मचारी बताकर घरों में लगे बिजली मीटरों की चेकिंग कर उसमें गड़बड़ी बताकर रुपए की ठगी किए जाने की सूचना आदेश निवासी सराय काइयां द्वारा थाना राम चंद्र मिशन पुलिस को दी गई. रवि कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना राम चंद्र मिशन के नेतृत्व में उप निरीक्षक रामपाल सिंह, युग शर्मा, पवनेश द्वारा देवप्रकाश निवासी मोहल्ला बाड़ू से थाना सदर बाजार, राकेश कुमार निवासी मोहल्ला कर्बला चमकानी थाना सदर बाजार को गिरफ्तार किया गया व उसका साथी शिव सिंह निवासी रेती थाना राम चंद्र मिशन भागने में सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक पिलास बरामद किया गया है.

सरवणन टी एएसपी ने बताया कि थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जो विद्युत विभाग का कर्मचारी बताकर लोगों के घर में लगे विद्युत बिल को चेक करते थे और उनके मीटर को खराब बताकर सील टूटी हुई बताकर धीमा चल रहा है यह सब आधी बातें बता कर लोगों को जुर्माना व मुकदमे का भय दिखाकर लोगों से ठगी किया करते थे. इससे पहले यह लोग विद्युत विभाग के ठेकेदार के अंडर में काम करते थे. गिरफ्तार अभियुक्तों पर थाना राम चंद्र मिशन में कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article