'मंदरिया में उडे रे गुलाल, ए झुमरू ए झुमरू' जेैसे फाग गीतों के साथ अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा झाबुआ इकाई की महिला मंडल ने मनाया महालक्ष्मी मंदिर पर फागोत्सव | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

'मंदरिया में उडे रे गुलाल, ए झुमरू ए झुमरू' जेैसे फाग गीतों के साथ अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा झाबुआ इकाई की महिला मंडल ने मनाया महालक्ष्मी मंदिर पर फागोत्सव | New India Times

झाबुआ के प्रसिद्ध ओर चमत्कारी महालक्ष्मी मंदिर में अखिल भारती ब्राह्मण महासभा महिला मंडल ने फाग उत्सव मनाया. महा लक्ष्मी मंदिर गादीया कॉलोनी महिला मंडल द्वारा फाल्गुनी एकादशी के पावन अवसर पर फागोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। फाग उत्सव में प्रजापिता बी के ज्योति ब्रह्मा कुमारी दीदी ने होली का आध्यात्मिक रहस्य बताया

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की प्रदेश संयोजक श्रीमती वीणा भार्गव, समाज की जिला अध्यक्ष अंजू शर्मा, संभाग प्रभारी रेखा शर्मा, समाज की वरिष्ठ महिलाएं संस्कार भारती फाउंडेशन की श्रीमती चंदनबाला शर्मा, रेखा शर्मा, सपना भट्ट, वीणा भार्गव अनीता चौबे, सीमा पंड्या, अलका नीमा, अमिता नीमा, स्नेह लता गहलोत, संगीता पवार, रामदेवी राठौड़, ललिता राठौड़, विनीता शर्मा प्रियंका जोशी, संगीता पलासिया, सुनीता मंगला नागर, भारती नागर, प्रियंका चोडीआर, सुशीला भट्ट, स्मृति भट्ट, आकांक्षा अरोरा, दर्शना भार्गव, आदी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय महिला इकाई सर्व ब्राह्मण समाज ने महा लक्ष्मी मंदिर पर पुष्प वर्षा, रंग गुलाल अबीर एक दूसरे को लगाकर फाग उत्सव मनाया.

'मंदरिया में उडे रे गुलाल, ए झुमरू ए झुमरू' जेैसे फाग गीतों के साथ अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा झाबुआ इकाई की महिला मंडल ने मनाया महालक्ष्मी मंदिर पर फागोत्सव | New India Times

महालक्ष्मी मंदिर समीति की सदस्य सपना भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया की मंदिर में बडे़ ही धुमधाम से फागोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें समाज की महिलाओं ने भक्ति की बयार बहाते हुए कर्णप्रिय भजनों बांस की बांसुरी, म्हारो बाजूबंद घुम्यो ने कमाल कर दिया, मंदरिया में उडे रे गुलाल पीलो रंग केसरियों, फागुन आयो रे…. जेसे भजनों से पूरे वातावरण का फाल्गुनी कर दिया।

इस मौके पर प्रियंका जोशी, विनीता शर्मा ने राधा कृष्ण के रूप नयनभिराम नृत्य की प्रस्तुति दी।

पूरा वातावरण प्रफुल्लित होकर जय जय कारों से गुंज उठा। महिलाओं ने फुल एवं सूखे रंग से होली खेली करीब 4 घटें तक चले इस फागोत्सव में पूरा वातावरण बृजमय हो गया।

इस अवसर पर प्रत्येेक महिला को समिति की ओर से ठंडाई फ्रूटी प्रसादी में स्वल्पाहार दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.