मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

कई आपराधिक रिकॉर्ड रखने वाले सुनील उर्फ टुईया ने स्वयं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर कहा कि अपराध से तौबा करता हूं, यदि मेरे द्वारा भविष्य में कोई अपराध किया जाता है तो मेरा एनकाउंटर कर दिया जाये।
भय मुक्त सरकार का वादा करने वाली योगी सरकार के पुन उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनते ही कुख्यात अपराधियों के हौसले पस्त हो गए, योगी बाबा की सरकार अपराधियों को बख्शने वाली नहीं है, अपनी जान की भीख मांगने के लिए हाथ में तख्ती पकड़े एक कुख्यात अपराधी पहुंचा एसपी ऑफिस. सुनील उर्फ टुईया थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर का निवासी है।
आपको बताते चलें कि सुनील उर्फ टुईया पर एक दर्जन से जादा आपराधिक मामले दर्ज हैं जिस में हत्या का प्रयास, मादक पदार्थों की तस्करी, लूट, डकैती, चोरी जैसे मामले शामिल हैं. आज अपराधी सुनील उर्फ टुईया एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी ग्रामीण संजीव कुमार बाजपाई के समक्ष उपस्थित होकर कहा कि मैं अपराध से तौबा करता हूं, यदि मेरे द्वारा भविष्य में कोई भी अपराध किया जाता है तो मेरा एनकाउंटर कर दिया जाए।
आपको बताते चलें कि एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान में अपराधियों में खौफ व्यापत है. मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ जनपद की पुलिस को कई बार बड़ी सफलता प्राप्त हुई है, वहीं शराब माफियाओं के खिलाफ भी जनपद की पुलिस ने एसपी के नेतृत्व में बड़े बड़े खुलासे किए और घटनाओं का भी शीघ्र खुलासा करने के कारण भी अपराधियों में खौफ व्यापत है।
