यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिला कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा होली की पूर्व संध्या पर होली मिलन समारोह का आयोजन जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में किया गया। समारोह में जिला कलेक्टर ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारा का प्रतीक है, इस त्योहार को हम सभी को शांति और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में उल्लास और उमंग बनाए रखने के लिए हैप्पीनेस रहना चाहिए। उल्लास एवं उमंग से व्यक्ति की जीवन में भावनाओं का जुड़ाव होता है। भावना प्रत्येक व्यक्ति की प्रकृति द्वारा अलग-अलग प्रकार से प्रदर्शित की गई है। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तौमर ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली के शुभ अवसर पर वातावरण अत्यंत मनोहर होता है। शरद ऋतु का प्रभाव उस समय तक फीका पड़ जाता है। कष्टदायक ठंडी हवा के स्थान पर बासंती शीतोष्ण वायु के चलने से वातावरण में एक उमंग का संचार होने लगता है।
उपखण्ड अधिकारी भारती भारद्वाज ने कहा कि आम्र मंजरियाँ, फूलों से लदे पेड़-पौधे चतुर्दिक एक सुगंध फैलाते हैं। यह वही मौसम है, जो तमाम बंधनों से मुक्त है। मुक्ति का अहसास ही होली है। होली सामाजिक समरसता का पर्व है। इस दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली का त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारा के साथ मनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर तहसीलदार भगवत शरण त्यागी, नायब तहसीलदार चरन सिहं, महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र कृष्ण अवतार शर्मा, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी राजकुमार मीना, पीए अर्जुन, आरिफ, रामकिशन पाठक, मनमोहन शर्मा, राकेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र, मीनष, गजेन्द्र शर्मा, समीक्षा, सुधांशु सक्सैना, गौरव शर्मा, नीतू, प्रदीप बघेला, रणवीर सिंह त्यागी, मुरारी, रेखा, मीरा सिंह, विजय कुमार मुदगल, प्रदीप राजौरिया, नरेश परमार, इन्द्र कुमार, प्रीती बघेल, संतोष मंगल, नीरज ठाकरे सहित अन्य उपस्थित रहे।
