पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शराब की दुकान में घुस कर की तोड़ फोड़ | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शराब की दुकान में घुस कर की तोड़ फोड़ | New India Times

मध्य प्रदेश में नशा मुक्ति एवं शराबबंदी का अभियान चला रहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती रविवार को भोपाल के आजाद नगर स्थित एक शराब की दुकान में घुस कर शराब की कुछ बोतलों को फोड़ दिया। उमा भारती ने बोतलों को तोड़ने के बाद कहा कि यह मजदूरों की बस्ती है, पास में मंदिर है, छोटे बच्चों का स्कूल है। जब लड़कियां और महिलाएं छतों पर खड़ी होती हैं तो शराब पिए हुए लोग उनके तरफ मुंह करके लघुशंका करने खड़े होकर उनको लज्जित करते हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों की पूरी कमाई इन दुकानों में फुंक जाती है। यहां के निवासियों एवं महिलाओं ने आपत्तियां कीं, विरोध में धरने दिए क्योंकि यह दुकान सरकारी नीति के खिलाफ है। इसलिए प्रशासन ने हर बार बंद करने का आश्वासन दिया, लेकिन कई साल हो गए यह नहीं हो पाया। आज मैंने प्रशासन को एक हफ्ते के अंदर दुकान एवं आहता बंद करने की चेतावनी दी है।
वहीं मध्यप्र देश कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर नरेन्द्र सलूजा ने भाजपा पर साधा निशाना साधते हुऐ कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को अपनी सरकार में यह सब करना पड़े। उन्होंने कहा कि उमा भारती ने शराब की दुकान पर पत्थर फेंककर प्रदेश की जनता को यह संदेश तो दे दिया है कि शिवराज सिंह चौहान की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में प्रदेश शराबी प्रदेश बन चुका है। जगह-जगह खुली शराब की दुकानों से लोग बर्बाद हो रहे हैं, प्रदेश में शराब की दुकानें दोगुनी हो गई हैं। सलूजा ने ट्वीट किया, ‘मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा जी, मैं भी मध्य प्रदेश में शराब के विरोध में हूं. जिस तरह से प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती जी ने आज शराब की दुकान का विरोध किया है, वैसा विरोध मैं भी करना चाहता हूं। कृपया अनुमति दीजिए.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.