मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नगर के प्राचीन धार्मिक संस्थान मदरसा फैजुल उलूम, हमीदपुरा बुरहानपुर का 62 वां वार्षिक सम्मेलन पूर्व वर्षों की परंपरा अनुसार सोमवार 14 मार्च 2022 को प्रातः 9:00 बजे से हाजी कलीमुल्लाह हाजी अमीनुल्लाह मियां सेठ की सरपरस्ती में और हाजी मोहम्मद इकराम अंसारी गब्बू सेठ की अध्यक्षता में मदरसा फैजुल उलूम हमीदपुरा बुरहानपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मदरसे में पवित्र इस्लामी धार्मिक ग्रंथ कुरान मजीद को कंठस्थ करने वाले 07 (सात) हाफिजों, धार्मिक विद्वान (आलमियत विभाग) के 3 धार्मिक विद्वानों (1) मौलवी व हाफ़िज़ शोएब आमिर पिता अब्दुल हकीम बहादरपुर बुरहानपुर (2) मौलवी सैयद नबील पिता अब्दुल रजाक पठानवाड़ी बुरहानपुर,(3) मौलवी अब्दुल रहमान पिता मौलवी मोहम्मद हसन हाशिमपुरा बुरहानपुर सहित बुखारी शरीफ नामक ग्रंथ पूर्ण करने वाले छात्रों की दस्तारबंदी हजरत ए अकदस मौलाना मेहमूद बेग साहब अशरफी (शेख उल हदीस व संस्थापक व संचालक मदरसा तालीमुल कुरान व जामिया जेनब बिंत मुहम्मद रसूल SAW, अशरफ नगर सोनाला महाराष्ट्र के शुभ हाथों से प्रदत की जावेगी। यह प्रसन्नता का विषय है कि बुरहानपुर के 05 (पांच) हाफिज और बिहार राज्य के दो, इस प्रकार कुल 7 हाफिजों ने पवित्र धार्मिक ग्रंथ कुरान ए पाक कंठस्थ किया है, जिन्हें सनद प्रदत्त की जावेगी। बुरहानपुर के जिन छात्रों ने पवित्र कुरान कंटस्थ किया है उसमें हाफिज मोहम्मद सलमान पिता अलीम उल हक, नया मोहल्ला (2) अधिक खान मोहम्मद खान सिलमपुरा (3) हाफ़िज़ अबदुल्ला पिता मोहम्मद रफीक पटेल, नेपानगर (4) हाफ़िज़ मोसिब पिता मोहम्मद रफीक पटेल नेपानगर (5) हाफ़िज़ मोहम्मद बिलाल पिता मोहम्मद ताहिर हमीद पुरा (6) हाफिज मोहम्मद अरबाज पिता मोहम्मद हाशिम सहरसा बिहार (7) हाफ़िज़ मोहम्मद अज़हर पिता मोहम्मद इब्राहिम सहरसा बिहार। मदरसा फैजुल उलूम बुरहानपुर के अध्यक्ष एवं समस्त सदस्यगण पदाधिकारी गण, पढ़ाने वाले उस्ताद ने सर्व धर्म प्रेमी जनता से अपील की है कि इस कार्यक्रम में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनावें।
