राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत किया गया वृक्षारोपण एवं वृक्षों का सौंदर्यकरण | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत किया गया वृक्षारोपण एवं वृक्षों का सौंदर्यकरण | New India Times

पंडित ब्रजकिशोर पटेरिया महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों का ग्राम पंचायत कंजेरा के टोला ग्राम नंदना में पांचवें दिवस श्री भगवत शरण सेन एवं कार्यक्रम अधिकारी अंजू पाठक के निर्देशन में शिविर प्रांगण में वृक्षारोपण एवं पूर्व विद्यमान वृक्षों का सौंदर्यीकरण किया गया एवं पूर्व विद्यमान छोटे पौधों में ट्री गार्ड लगाकर उनको सुरक्षित किया गया. वहीं भोजनावकाश के उपरांत बौद्धिक सत्र का आयोजन रखा गया जिसमें शासकीय नेहरू महाविद्यालय से डॉ. मनोज मिश्रा एवं श्री विनोद सोनी उपस्थित रहे, डॉ मनोज मिश्रा ने अपने उद्बोधन में शिविरार्थी छात्र छात्राओं को जीवन में आने वाले संघर्ष से लड़ने की प्रेरणा प्रदान की। श्री विनोद सोनी ने शिविरार्थी छात्र छात्राओं के कार्य की सराहना की एवं शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय के संचालक डॉ अवनीश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। बौद्धिक सत्र का संचालन श्री परितोष सोनी ने किया। आज के इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी संतोष तिवारी सहित महाविध्यालीन स्टाफ से सुनील दुबे, कपिल सोनी, योगेंद्र राजपूत, प्रशांत साहू, जितेंद्र भटेले, शुभा जैन, प्रतिभा पांडे, नीलम सोनी, खुशबू मिश्रा आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article