मुबारकपुर के मोहम्मद सद्दाम को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर | New India Times

साबिर खान, आजमगढ़/लखनऊ (यूपी), NIT:

मुबारकपुर के मोहम्मद सद्दाम को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर | New India Times

आजमगढ़ जिला के मुबारकपुर निवासी मोहम्मद सद्दाम को अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है, कार्यकर्ताओं ने सद्दाम को अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने के उपलक्ष में एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर खुशी का इजहार किया. वहीं परवेज आज़मी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश निवर्तमान जिला अध्यक्ष आजमगढ़ ने मिडिया से बातचीत में कहा कि सद्दाम भाई को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाने के बाद पार्टी को और मजबूती मिलेगी और युवाओं में काफी उत्साह है. इस मौके पर सैय्यद नायाब आज़मी क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र, हसन नसीम जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा आजमगढ़, आमिर नोमानी, बृजेश चौरसिया युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, नसीर हैदर जिला मंत्री, मोहम्मद सऊद नगर मंत्री, नसीम अख्तर जिला कार्यसमिति सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा की मौजूदगी में परवेज आज़मी के नेतृत्व में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article