4.700 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

4.700 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक धौलपुर शिवराज मीणा आईपीएस द्वारा अवैध हथियार, रेत बजरी, अवैध शराब, अवैध खनन, मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्व धरपकड व नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है. इसी को लेकर आज धौलपुर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में धौलपुर कोतवाली थानाधिकारी अध्यात्म गौतम पुलिस निरीक्षक थाना कोतवाली को जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि एक व्यक्ति पटपरा रोड घंटाघर रोड पर होकर वाटरवक्क्स की तरफ एक व्यक्ति प्लास्टिक के कटटे में अवैध गांजा सिर पर रखकर पैदल पैदल जा रहा है इस सूचना पर टीम गठित कर सिटी जुबली हॉल घंटाघर रोड पर नाकाबंदी व चैकिंग की गयी दौराने चैकिंग एक व्यक्ति घंटाघर रोड की तरफ से सिर पर एक प्लास्टिक का कटटा रखा हुआ पैदल पैदल आता हुआ दिखाई दिया जिसे मुझ थानाधिकारी व टीम द्वारा रूकवाया जाकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सलीम पुत्र दिलावर खां जाति मुसलमान उम्र 60 साल निवासी नौगजा पुराना शहर थाना कोतवाली धौलपुर तथा मुलजिम सलीम से तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.700 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की संबंध में पूछताछ की गयी तो आरोपी सलीम ने बताया कि उक्त गांजा को मै गांव जाटौली के जंगलो से लाया हूँ अभियुक्त से गहनता से अनुसंधान जारी है। आरोपी से अवैध गाजा को लाने को लेकर पूछताछ जारी है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article