अल्ट्राटेक कंपनी का फर्जी तरीके से सीमेंट बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अल्ट्राटेक कंपनी का फर्जी तरीके से सीमेंट बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक धौलपुर शिवराज मीना के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक बच्चनसिंह, वृताधिकारी वृत मनियां दीपक खण्डेलवाल RPS के निकटतम सुपरवीजन में थानाधिकारी मनियां मय टीम के गांव भोडियां में अल्ट्राटेक कंपनी का फर्जी तरीके से सीमेन्ट बनाने की फैक्ट्री सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर मुकदमा नंबर 63/2022 धारा 420, 419, 483, 482, 336 IPC व 63, 65 कोपी राईट ACT दर्ज किया गया है.

संजय शर्मा अल्ट्राटेक कंपनी IRIS गुडगांव हरियाणा ने पुलिस अधीक्षक धौलपुर शिवराज मीना आईपीएस को अवगत कराया कि भोडिया गांव इलाका थाना मनियां में रविन्द्र उर्फ भोले ठाकुर व मान सिंह दुसरी कंपनियो के बेस्ट सीमेंट को सस्ती दर में खरीद कर उसे अल्ट्राटेक सीमेट के फर्जी तरीके से प्रिन्ट कराये गये सीमेंट बैग्स में भर कर ऊंचे दामों बाजार में बेच रहे हैं जिससे कम्पनी की साख पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है व घटिया निर्माण कार्य होने से आमजन की जान को भी खतरा है। जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुये वृताधिकारी वृत मनियां दीपक खंण्डेलवाल आरपीएस को एक टीम गठित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये जिस पर वृताधिकारी वृत मनियां दीपक खंण्डेलवाल आरपीएस द्वारा थानाधिकारी थाना मनियां सुमन कुमार उपनिरीक्षक के नेतृत्व में विश्वसनीय लोगो की एक टीम गठित की गई तथा कम्पनी प्रतिनिधियों के साथ मिलकर प्राईवेट व सरकारी वाहनो से अलग -अलग टीम बनाकर चिहित स्थान पर दबिस दी गई तो मानसिंह के मकान के पीछे एक टीनसैड में बाडे बन्दी कर एक फैक्ट्री संचालित मिली जिस में मानसिंह ठाकुर निवासी भोडिया 5-6 मजदूरो से बांगड़ सीमेंट के वेस्ट (खराब)सीमेंट को छलनी से छनवा कर फीलिंग करने वाली कीप व तोल करने वाला कांटा आदि के जरिए अल्ट्राटेक कम्पनी के सीमेंट के फर्जी तरीके से प्रिंट कराये गये बैग्स भराते हुये मिला इस दौरान फ्रैक्ट्री की दूसरी साइड से रविन्द्र उर्फ भोले पुलिस कार्यवाही को देखकर गलियों में होकर खड़ी फसल का लाभ लेकर भाग गया। फैक्ट्री में 245 अलट्राटेक कम्पनी के भरे हुऐ नकली सीमेन्ट के बैग, 229 अलट्राटेक के नकली खाली बैग व खराब सीमेन्ट के 121 बैग व खराब सीमेन्ट के खाली 20 बैग व 1 तोलने वाली मशीन 2 कुप्पी 4 तस्ले 1 छलना आदि मौके पर जप्त कर कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा उपलब्ध कराये गये संसाधनो द्वारा जप्त कर थाने पर लाया गया ।प्रकरण दर्ज कर मुलजिम मानसिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर पूछ ताछ के आधार पर मुख्य आरोपी रविन्द्र उर्फ भोले को भी गिरफ्तार किया गया जिनसे अनुसंधान किया जा रहा है पकडे गये मुल्जिम का विवरण .रविन्द्र उर्फ भोले पुत्र श्री गीतम सिंह जाति ठाकुर उम 36 साल निवासी भोडिया थाना मनियां जिला धौलपुर .मानसिंह पुत्र प्रेम सिंह जाति ठाकुर उम्र 30 साल निवासी भोडिया थाना मनियां जिला धौलपुर.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article