शासकीय महाविद्यालय में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा आई.क्यू.ए.सी. एवं आत्म निर्भर भारत के अन्तर्गत एक दिवसीय सेमिनार का किया गया आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शासकीय महाविद्यालय में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा आई.क्यू.ए.सी. एवं आत्म निर्भर भारत के अन्तर्गत एक दिवसीय सेमिनार का किया गया आयोजन | New India Times

शासकीय महाविद्यालय मनावर के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा आई.क्यू.ए.सी. एवं आत्म निर्भर भारत के अन्तर्गत एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभारी प्राचार्य डॉ. आई. एस. सस्तिया द्वारा सरस्वती माल्यार्पण के साथ किया गया। डॉ. अंकिता सोनी तथा प्रो. रितू माथुरिया द्वारा बालिका पूजन किया गया। इस सेमिनार का मुख्य विषय “शाकाहार, योग और ध्यान: हृदय, किडनी, आँख, सुस्वास्थ्य सुरक्षा” पर रखा गया। इस मुख्या विषय पर मुख्य वक्ता डॉ. टी. पी. व्यास, सेवानिवृत प्राचार्य द्वारा बड़े ही रोचक ढंग से व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि हिन्दू संस्कृति आरंभ से ही शाकाहार पर विशेष महत्व देती है। उन्होंने सात्विक भोजन एवं फलों में पाए जाने वाले प्रचुर पोषक तत्वों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने ऐसे अनेक पोषक तत्वों के बारे में बताया जो कि कम खर्चे में हमारे प्रतिदिन आहार में ज्यादा से ज्यादा मात्रा में लिए जा सकते हैं, जेसे टमाटर के सूप में लाय्कोपिन एवं बाजरा के आटे में पाए जाने वाले एंटीओक्सिडेंट के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा शर्मा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि का परिचय सेमिनार संयोजक प्रो. ममता भायल द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का आभार डॉ. मनोज पाटीदार द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में समिति सदस्य प्रो. प्रीतिका पाटीदार एवं प्रो. अजय सोलंकी, प्रो. सुनील राठौर, प्रो. सेवंता मुवेल, प्रो. ओ. पी. मारू, प्रो. आशीष वर्मा, प्रो. राजेंद्र बालेश्वर, प्रो. नीरज चौहान उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.