रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार अनुसार घर चलो घर घर चलो अभियान के तहत गुरुवार को थांदला विधानसभा 194 के विकासखंड मेघनगर की ग्राम पंचायत अमिया माल में घर चलो घर घर चलो अभियान में विधायक वीरसिंह भुरिया द्वारा ग्रामीणों को इस अभियान की जानकारी देते हुए अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की रीति नीति से अवगत करवाया और कहा कि गरीबों की पार्टी सिर्फ कांग्रेस पार्टी है.
अभी जो योजना चल रही हैं वह कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरुआत की गई योजनाएं हैं और आगे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की कांग्रेस की सरकार ने जो कार्य हुआ है वह कार्य जनता को घर घर जाकर बताएं एवं भ्रष्टाचारी बीजेपी सरकार के काले कारनामे जनता को बताएं।
इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता पारसिंह भाई डिंडोर, पांगू भाई, रमेश भाई खराड़ी, चैन सिंह भाई डामोर सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित थे।
उक्त जानकारी मीडिया प्रतिनिधि अली असगर बोहरा द्वारा दी गई है।
