मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने मौसम से प्रभावित हुई केले की फसल को हुए नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिए जाने हेतु कलेक्टर बुरहानपुर सहित संबंधित अधिकारियों से चर्चा तथा पत्र प्रेषित किया।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि विगत दिनों में अत्याधिक सर्द मौसम पड़ने के कारण बुरहानपुर जिले के अनेक ग्रामों में केले की फसल को नुकसान होने की जानकारी लगातार प्राप्त हो रही है। विभिन्न ग्रामों के प्रवास के दौरान भी कृषकों द्वारा केला फसल मौसम से प्रभावित होने संबन्धी समस्या से अवगत कराया जा रहा है। बुरहानपुर जिले में पिछले कुछ दिनों में 8 डिग्री के करीब तापमान पहुंच गया था। जिसके कारण केले की फसल को अधिक नुकसान हुआ है, केले के पत्ते काले पड़ गए है। इससे केले का पौधा पूरी तरह नष्ट हो गया है।श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मौसम से केले की फसल को हुए नुकसान का सर्वे करने हेतु संबधित अधिकारियों को निर्देशित की बात कही, जिससे प्रभावित कृषकों को मुआवजा मिल सके।
