जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के तमाम स्कूलों में हिजाब पहनने पर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा दिए गए बयान के बाद जबरदस्त बवाल मच गया है. बयान पर शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने भी सरकार और शिक्षा मंत्री को जवाब देते हुए कहा कि हमारा मुल्क एक दस्तूरी संवैधानिक देश है, सेकुलरिज्म जम्हूरियत और नॉन वायलेंस देश की बुनियाद है, हम देशवासियों को संविधान के तहत अपने मजहब को आजादी से मानने का अधिकार दिया है, ऐसे बयान देकर मुल्क की फिजा खराब नहीं करना चाहिए.
इससे पहले कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद ने भी शिक्षा मंत्री के बयान को गलत बताया था. शहर काजी मुश्ताक अली नदवी साहब ने कहा है कि यह गैर जिम्मेदाराना बयान है हम इसका विरोध करते हैं. मैं अपनी बहन बेटियों से कहना चाहता हूं कि खूब मुकम्मल तौर से पर्दे का एहतमाम करें ताकि अल्लाह की मदद भी आए और लोगों को यह मालूम हो जाए कि हमारी बहन और बेटी पर्दा करने के लिए तैयार हैं और इंशाल्लाह मरते दम तक पर्दा करती रहेंगी. तमाम शहर वासियों से यह गुजारिश करता हूं कि बयान का मुकम्मल तौर से मुखालफत और मजम्मत विरोध होना चाहिए, सरकार का यह गलत बयान आया है.

BJP mulk ki fiza kharab karna chahte hai