जनता की आवाज़ की शुरुआत जनता के हाथों: न्यूज़ स्टूडियो का अनोखा उद्घाटन | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

जनता की आवाज़ की शुरुआत जनता के हाथों: न्यूज़ स्टूडियो का अनोखा उद्घाटन | New India Times

जिला मुख्यालय अकबरपुर स्थित आर.एस. कॉम्प्लेक्स में ‘डंके की चोट पर’ न्यूज़ चैनल ने अपने नए और आधुनिक न्यूज़ स्टूडियो के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत की है।

जनता की आवाज़ की शुरुआत जनता के हाथों: न्यूज़ स्टूडियो का अनोखा उद्घाटन | New India Times

इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए चैनल ने परंपरा से हटकर एक अनूठी पहल की, जो पत्रकारिता के मूल्यों को दर्शाती है। इस स्टूडियो का उद्घाटन किसी मंत्री या रसूखदार व्यक्ति के बजाय एक गरीब मजदूर के कर-कमलों द्वारा किया गया।

जनता की आवाज़ की शुरुआत जनता के हाथों: न्यूज़ स्टूडियो का अनोखा उद्घाटन | New India Times

अक्सर समाज में जिन्हें केवल ‘प्रजा’ कहा जाता है, वास्तव में उनके बिना कोई भी विकास संभव नहीं है। राजा-महाराजाओं और जमींदारों के दौर से चली आ रही ‘खास’ लोगों को मुख्य अतिथि बनाने की परंपरा को तोड़ते हुए यहाँ ‘श्रम’ को सम्मान दिया गया।

जनता की आवाज़ की शुरुआत जनता के हाथों: न्यूज़ स्टूडियो का अनोखा उद्घाटन | New India Times

पत्रकारिता समाज का दर्पण है, जिसका काम सरकार की बात जनता तक और जनता की पीड़ा सरकार तक पहुँचाना है। पत्रकारिता का उद्देश्य ताकतवर से सवाल पूछना है, न कि कमजोरों को दबाना।

न्यूज़ स्टूडियो की चकाचौंध में अक्सर हम उन पसीने की बूंदों को भूल जाते हैं, जिन्होंने अपने खून-पसीने से देश की नींव रखी है। जब हम खुद को ‘जनता की आवाज़’ कहते हैं, तो इस आवाज़ के नए घर की शुरुआत भी उसी जनता के हाथों होनी चाहिए, जो दिन-रात मेहनत कर राष्ट्र का निर्माण करती है।

आज कोई मंत्री, सुपरस्टार या बड़ा उद्योगपति मुख्य अतिथि नहीं था। आज के ‘VIP’ वे मजदूर थे, जिनकी उंगलियों के निशान राष्ट्र की प्रगति में छपे हैं। मजदूर ओम प्रकाश कनौजिया के हाथों रिबन कटना सिर्फ उद्घाटन नहीं था, बल्कि उस सोच का अंत था, जहाँ सिर्फ रसूखदारों को सम्मान मिलता था।

ओम प्रकाश कनौजिया ने भावुक होकर कहा,
“हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि कभी हमें न्यूज़ स्टूडियो का उद्घाटन करने का मौका मिलेगा। हम गरीब आदमी हैं, कपड़े धोकर परिवार का गुजर-बसर करते हैं। हमें जो सम्मान दिया गया, उससे हमारा जीवन धन्य हो गया।”

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा, डॉ. जे.के. वर्मा (साकेत मेडिकल सेंटर), डॉ. एम.एम. खान, डॉ. सालिक यादव, अमरदीप ज्वेलर्स, ललित मोहन श्रीवास्तव, सभासद शिवकुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पत्रकारिता जगत के लिए प्रेरणादायक बताया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.