शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के पेश इमाम ने हज वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित हज सेवकों का किया सम्मान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के पेश इमाम ने हज वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित हज सेवकों का किया सम्मान | New India Times

आल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के तत्वधान में हज नीति 2017-2022 में बंद किए गए इंदौर और भोपाल के इंबारकेशन पॉइंट को प्रदेशवासियों के व्यापक हित में दोबारा बहाल करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे हस्ताक्षर एवं पोस्टकार्ड अभियान का शुभारंभ शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के पेश इमाम हजरत सैय्यद इकरामुल्लाह बुखारी साहब के कर कमलों द्वारा अपने प्रथम हस्ताक्षर कर किया गया। सोसाइटी के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी मतीन अजमल ने बताया कि इस अवसर पर ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश पदाधिकारीगण एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यगण, महाराष्ट्र सोशल वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष साजिद अनवर एवं खंडवा शहर के शहर क़ाज़ी सैयद निसार अली साहब सहित अन्य प्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।हाजी मतीन अजमल ने बताया कि सौभाग्य से बुरहानपुर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत ख़ान खंडवा का जन्मदिन होने से शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के पेश इमाम हजरत सैयद इकराम उल्लाह बुखारी साहब ने आज के दिन को खिदमत डे के रूप में मना कर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत ख़ान खंडवा का सम्मान किया।

शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के पेश इमाम ने हज वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित हज सेवकों का किया सम्मान | New India Times

आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकीत खान के नेतृत्व में कार्यकारिणी के सदस्यगण गुलशन ए अदब उर्दू लाइब्रेरी पहुंच कर मध्य प्रदेश उर्दू एकेडमी की जानिब से बुरहानपुर के प्रसिद्ध शायर जनाब शऊर आशना साहब को एकेडमी का बुरहानपुर संयोजक बनाए जाने पर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दरमियान दीगर बहुत से मौज़ू पर बातचीत के साथ उर्दू को फ़रोग़ देने, सूबे की बहुत सी सरकारी उर्दू स्कूलों की खस्ता हालत सुधारने के लिये सरकार की तवज्जो दिलाए जाने व उर्दू एकेडमी भी सरकार के सामने इस मुताल्लिल्क अपनी तजवीज़ रखे इस पर भी गुफ़्तगू हुई।बुरहानपुर में सहारा बुक कलेक्शन सेंटर क़ायम किये जाने के ताल्लुक से भी बात रखी गई। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी गण शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के पेश इमाम हजरत सय्यद इकरामुल्लाह बुखारी साहब के निवास पर पहुंचे और उनके सपूत हज़रत सैयद अनवार उल्लाह बुखारी साहब को धार्मिक विद्वान (आलिम-ए-दीन) की सनद मिलने पर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। अपने संबोधन में हजरत सय्यद इकराम उल्लाह बुखारी साहब ने हज वेलफेयर सोसायटी के नुमाया कामों की तारीफ़ के साथ सोसायटी को इसी तरह कौम की ख़िदमत करते रहने व बुनियादी सतह पर काम अंजाम दिए जाने की नसीहत की, आपने कहा कौम को इस वक्त मौजूदा हालात से उबारना निहायत ज़रूरी है, हर शोबों में बेहतर काम किये जाने के लिये हम अपनी कमर कसें। संस्था के पदाधिकारी गण
हज वेलफेयर सोसायटी की बुरहानपुर ज़िला यूनिट से जुड़े जनाब वकार अहमद मशरूवाला के घर पहुंच कर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदनाएं पेश की और मरहूम के हक़ में दुआएँ मग़फ़िरत की गई। संस्था के पदाधिकारी अंजुमन खुद्दाम उल हुज्जाज के दफ़्तर में पहुँच सोसायटी के नेशनल, स्टेट व ज़िला यूनिट के मेम्बरान ने आली जनाब सैय्यद तलत तमजीद बुखारी साहब (बाबा मियाँ) की रहनुमाई में हज इम्बारकेशन पॉइंट दोबारा से चालू किये जाने की मांग को लेकर मुताल्लिक महकमों को भेजे जाने के लिये पोस्ट कार्ड लिख मुहिम की शुरुआत की, इस दौरान दस्तखत मुहिम के फार्मेट पर सभी से दस्तख़त भी कराए गए। लंबा सफ़र तय कर आए सोसायटी के कौमी जनरल सेक्रेट्री जनाब सैय्यद रियाज़, जनाब एबाद अहमद, मध्यप्रदेश यूनिट के सूबाई सेक्रेट्री जनाब ज़ुबैर क़ुरैशी, सूबाई वर्किंग कमेटी मेम्बर जनाब एडव्होकेट बी.यू.शेख, ज़िला यूनिट धार के सदर जनाब मोहम्मद एजाज़ , महाराष्ट्र सोश्यल वर्कर्स एसोसिएशन के जनाब साजिद अनवर, जनाब अफ़ज़ल अंसारी का ज़िला यूनिट ने इस्तक़बाल किया।
दिन भर चले सोसायटी के इन प्रोग्रामों में मध्यप्रदेश यूनिट के जनाब बाबा मियाँ,एडव्होकेट फरीद अहमद, डॉक्टर नसीम, मोहम्मद मोईन मतीन, रियाज़ उल हक अंसारी,, ज़िला यूनिट बुरहानपुर से जुड़े हाजी मोहम्मद अली अंसारी,अब्दुल रज़्ज़ाक़ सिद्दीकी, वकार अहमद मशरूवाला, मोहम्मद शाहिद शेख,मोहम्मद अनीस मुस्लिम एजुकेशन से जुड़े सैय्यद जूज़र अली, शायर शऊर आशना ने अपना भरपूर तआवुन दिया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत ख़ान खंडवा ने बताया कि सदस्यगण का बुरहानपुर में जमा होना निहायत खुशी की बात थी वही शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के पेश इमाम हज़रत जनाब सैय्यद इक़राम उल्लाह बुख़ारी साहब की दुआओं से व उनकी जानिब से दिए गए मशवरों को मंसूबो में शामिल कर हज वेलफेयर सोसायटी मुस्तक़बिल में हर शोबों में बेहतर काम अंजाम दिए जाने की कोशिश करेगी…. मिशन जारी रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.