साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

भाईंदर पश्चिम स्थित गांधी नगर में स्थित यूनाइटेड इंडिया कंज़्यूमर असोसिएशन पंजीकृत संस्था के महासचिव एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला स्लम सेल के सेक्रेटरी सुंदर एस. कोनार ने वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय को उनके तीन दशक की पत्रकारिता को देखते हुए शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर सुंदर कोनार ने कहा कि ज़मीनी स्तर पर पत्रकारिता करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। पत्रकारिता का धर्म निभाते हुवे वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय एवं उनके साथी पत्रकार जनता की समस्याओं को, तकलीफों को शासन, प्रशासन, सरकार तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य करते आ रहे हैं। पत्रकारिता एक मिशन के तहत आम लोगों की बातों को सोशल, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ‘के तहत पहुंचाना पत्रकारिता धर्म का निर्वाह करना बताया। बाबा आमटे के विचारों के समर्थक, कर्मठ समाजसेवक प्रमोद तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय के निर्भिक, निष्पक्ष पत्रकारिता की भूरी-भूरी प्रशंसा की साथ ही प्रमोद तिवारी यूनाइटेड इंडिया कस्टमर्स एसोशिएशन के अध्यक्ष भी हैं। उक्त एसोशिएशन के संस्थापक एडवोकेट श्रीकांत मिश्रा हैं। युवा कार्यकर्ता राहुल यादव, सुश्री कुंदा राजेश मौर्या, आरती कोनार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।
