ओवैसी की कार पर फायरिंग को लेकर विधायक ने निकाला मूक मोर्चा, साजिश में शामिल कट्टर पंथियों को करें बेनकाब: विधायक फारूख शाह | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

ओवैसी की कार पर फायरिंग को लेकर विधायक ने निकाला मूक मोर्चा, साजिश में शामिल कट्टर पंथियों को करें बेनकाब: विधायक फारूख शाह | New India Times

गाजियाबाद खंड पर छिजारसी टोल प्लाजा के करीब एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग के मामले पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया है. जानलेवा हमले की निंदा करते हुए विधायक फारुख शाह ने कहा कि आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की जाए. इस साजिश में सभी शामिल व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जाए. मामले की उच्च स्तरीय जांच करा कर इसमें शामिल कट्टर पंथियों को बेनकाब करने की मांग को लेकर विधायक शाह के नेतृत्व में एमआईएम के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने मोर्चा निकालकर प्रशासन को ज्ञापित किया है.

शुक्रवार को विधायक शाह की कयादत में सांसद ओवैसी पर कट्टरपंथियों द्वारा फायरिंग करने के विरोध में मूक मोर्चा निकाला गया.

इस दौरान विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को करारी हार दिखाई दे रही है जिस से बौखला कर बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी पर जानलेवा फायरिंग कराई गई है.

यह स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश चुनाव को ध्यान में रखते हुए हमला विशुद्ध राजनीतिक उद्देश्यों के साथ किया गया हैं. विधायक शाह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा के पैरों तले जमीन खिसकने लगी है. इसलिए शासक वर्ग उत्तर प्रदेश और पूरे देश को साम्प्रदायिक कलह की ओर ले जा रहे हैं. लोकतंत्र में किसी भी तरह की हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. मोदी सरकार एक ओर विकास की बात करती है और दूसरी ओर सत्ता कब्जियाने के लिए उत्तर प्रदेश में हिंसा का सहारा ले रही है यह सरासर निंदनीय है. लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है.

इससे पहले दिल्ली में असदुद्दीन ओवैसी के घर पर हमला किया गया और तोड़फोड़ की गई. असदुद्दीन ओवैसी की जान को खतरा है, इसलिए उन्हें “जेड” प्लस सुरक्षा दी जाए और घटना के जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई हो. इस तरह की मांग निंदनीय मोर्चे में शामिल विधायक फारूक शाह, नगसेवक युसुफ मुल्ला, सईद बेग, नासीर पठान, गनी डॉलर, शहराध्यक्ष नुरा ठेकेदार, महिला जिलाध्यक्ष डॉ. दीपश्री नाईक, महिला शहराध्यक्ष फातेमा अन्सारी, युवा जिलाध्यक्ष वसीम अक्रम, युवा अध्यक्ष सेहबाज फारूक शाह, साबीर पत्रकार, अमीर पठान, साजीद साई, सलीम अन्वर शाह, निजाम सय्यद, राजू भाई, हलीम अन्सारी, आसिफ पोपट शाह, परवेज शाह, रफिक शाह, पठान, शोएब मुल्ला, निसार अन्सारी, माजीद पठान, इरफान, नजर खान, कैसर पेंटर, चिराग खतीब, शाहीद शाह, सऊद सरदार, जुनेद पठान, समीर मिर्झा, सलमान खान, युसुफ पिंजारी समीर शेख, शाकीब हाजी तथा बड़ी संख्या में आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने की है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article