प्रदेश के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्र 3 फरवरी से होंगे प्रारंभ | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

प्रदेश के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्र 3 फरवरी से होंगे प्रारंभ | New India Times

प्रदेश के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्र 3 फरवरी 2022 से पुन: प्रारंभ किए जाएँगे। इस की जानकारी संचालक, महिला बाल विकास डॉ. राम राव भोंसले ने दी है। सभी जिला कलेक्टर को आँगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन कोविड-19 संक्रमण से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रारंभ करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए राज्य शासन ने 31 जनवरी 2022 तक आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन को स्थगित कर दिया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.